ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति

LJP का स्थापना दिवस आज : अलग-अलग पार्टियों के जरिये पारस और चिराग मनाएंगे जश्न

28-Nov-2021 09:48 AM

PATNA : आज लोक जनशक्ति पार्टी का स्थापना दिवस है। लोक जनशक्ति पार्टी से अलग-अलग दो दलों की मान्यता लेने वाले चाचा पशुपति पारस और भतीजे चिराग पासवान आज स्थापना दिवस के मौके पर अपना अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (रामविलास) की तरफ से पटना के बापू सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जबकि केंद्रीय मंत्री और चिराग के चाचा पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की तरफ से प्रदेश मुख्यालय समेत तमाम जिलों में स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। 


स्थापना दिवस के मौके पर चाचा और भतीजे के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। एक तरफ चिराग पासवान जहां पटना में अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे तो वहीं दूसरी तरफ चाचा पशुपति पारस यह बताने की कोशिश करेंगे कि जिला स्तर पर संगठन आज भी उनके साथ खड़ा है। दोनों खेमों की तरफ से इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा चुका है। चिराग पासवान ने अपनी पार्टी की तरफ से पटना में किए जा रहे आयोजन का जिम्मा विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के ऊपर भी डाल रखा है।  


उधर स्थापना दिवस के मौके पर पारस खेमा इसे पटना में केंद्रित करने की बजाय तमाम जिला मुख्यालयों तक रखना चाहता है। इसके पीछे मकसद यह है कि संगठन का स्वरूप जिलास्तर पर ताकतवर के पास चाहते हैं कि उनकी पार्टी हवा हवाई नजर ना आए और रामविलास पासवान की असली विरासत रखने का जो उनका दावा है उसे मजबूती मिले। एक तरफ चिराग पासवान जहां अपने नए राजनैतिक भविष्य को लेकर फैसला लेने वाले हैं तो वहीं दूसरी तरफ पारस को एनडीए के सहयोगी के तौर पर मान्यता मिल चुकी है केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पारस ने अपनी ताकत का एहसास भी कराया है।