हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
20-Nov-2021 05:57 PM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संगठन को नए सिरे से मजबूत बनाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। पार्टी के प्रदेश संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडेय की अध्यक्षता में आज अहम बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश संसदीय बोर्ड के तमाम सदस्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा के अलावे संजय सिंह और रंजीत कुमार बैठक में संगठन को लेकर चर्चा करते नजर आए।
प्रदेश संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडेय ने बैठक के दौरान इस बात पर चर्चा की कि जिला स्तर पर भी संसदीय बोर्ड की एक इकाई हो। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी यही चाहते हैं। इस प्रस्ताव को उन्होंने बोर्ड के अन्य सदस्यों के सामने रखा ज्यादातर सदस्यों ने इस पर अपनी सहमति भी जतायी।
आपको बता दें कि पिछले दिनों चिराग पासवान ने पार्टी में प्रवक्ताओं और मीडिया पैनल की टीम को भंग कर दिया था। अब तक पार्टी प्रवक्ताओं की टीम की घोषणा नहीं हो पाई है संगठन में चिराग नए सिरे से कुछ बदलाव करना चाहते हैं। हुलास पांडेय ने आज की बैठक इसी को केंद्रित रखते हुए किया है।