तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
02-May-2021 05:41 PM
PATNA : बिहार के पूर्णिया में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता अनिल उरांव की हत्या के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बौखलाए हुए हैं. चिराग ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर इस हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. पत्र में चिराग ने लिखा कि बिहार के विभिन्न जिलों में हो रही हत्या और अपहरण जैसी घटनाओं के कारण बिहारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को लिखे पत्र में कहा है कि बिहार में आये दिन हत्या और अपहरण जैसी बड़ी घटनाएं हो रही हैं. बिहार के मुखिया होने के नाते नीतीश कुमार की ही जिम्मेदारी है कि इन आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जाये. एक तरफ बिहार में ख़राब स्वास्थ्य व्यवस्था और गलत नीतियों की वजह से कोरोना महामारी ने बेहद डरवाना माहौल बनाया है. ऐसे में नीतीश अगर अपराध पर भी नियंत्रण नहीं कर पाए तो बिहारियों को दोहरी मार का सामना करना पड़ेगा.
इससे पहले लोजपा ध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि लोजपा आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और मनिहारी विधानसभा से रहे पार्टी प्रत्याशी प्रिय अनिल उरांव अब हम सब के बीच नहीं है. अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई है. उनके अपहरण के बाद से ही मैं दो जिले के पुलिस अधीक्षक से सम्पर्क में था ताकि किसी तरह उनकी जान बच सके लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
गौरतलब हो कि अपहृत एलजेपी नेता अनिल उरांव की लाश 72 घंटे बाद मिली है. गुरुवार दोपहर को पूर्णिया के खजांची हाट थाना अंतर्गत सर्किट हाउस के पास से इन्हें अगवा कर लिया गया था. जेपी नगर के रहने वाले लोजपा नेता अनिल उरांव (35) का शव के नगर थाना क्षेत्र से मिला है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने उनकी पीट-पीटकर और गोली मारकर हत्या कर दी.
बता दें कि दो दिन पहले ही लोजपा नेता अनिल उरांव का अपहरण कर उनके परिवार से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी. अनिल उरांव एलजेपी के एसटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष थे. उन्होंने कटिहार की मनिहार सीट से 2020 का विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.
