बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
17-Jun-2021 01:57 PM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में जारी खींचतान के बीच आज पारस गुट की राष्ट्रीय कार्यसमिति पटना में आयोजित हो रही है. राष्ट्रीय कार्यसमिति के दौरान पशुपति कुमार पारस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है. कार्यकारी अध्यक्ष सुरजभान सिंह के सामने उन्होंने अपना नामांकन पत्र भरा है. अब तक किसी दूसरे उम्मीदवार की तरफ से नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है. ऐसे में विरोधी खेमा अब पारस के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिकता पूरी करने में जुटा हुआ है.
पशुपति कुमार पारस ने जब राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया तो उस वक्त सुरजभान सिंह के भाई और सांसद चंदन सिंह, वीणा देवी, महमूद अली कैसर पारस के साथ मौजूद थे. उन्होंने माला पहनाकर पशुपति कुमार पारस को बधाई भी दी. इस बीच कार्यकारी अध्यक्ष सुरजभान सिंह ने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया जारी है. अब तक एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ है. शाम 5 बजे अधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जानकारी दी जाएगी.
आज की बैठक से प्रिंस राज दूर हैं. सांसद प्रिंस पासवान के बैठक में शामिल नहीं होने के बाबत पूछे जाने पर सुरजभान सिंह ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है. फिलहाल उनके पास सामने सबसे बड़ी प्राथमिकता राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को सही तरीके से संपन्न करा लेना है.