अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि RR vs CSK: नई जर्सी में पुराने साथियों से दो -दो हाथ करेंगे जड्डू, सैमसन भी धोनी के साथ हैं RR को पटखनी देने को तैयार
07-Sep-2020 08:40 AM
PATNA: एलजेपी संसदीय दल की बैठक आज दिल्ली में होने वाली है. इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर कई बड़े फैसले होने की उम्मीद है. एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहले से ही नीतीश कुमार से नाराज चल रहे हैं. इस बीच अचानक एनडीए में जीतन राम मांझी की एंट्री से और नाराज हो गए हैं. ऐसे में चिराग कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.
चिराग के फैसले का दिन
मांझी के एनडीए में अचानक हुई एंट्री से एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान नाराज हो गए हैं. यह नाराजगी इस कदर हो गई है की वह जेडीयू के उम्मीदवारों के खिलाफ वह अपना उम्मीदवार भी उतार सकते हैं. इसको लेकर पार्टी गंभीरता से विचार कर रही है. आज की बैठक में एनडीए के साथ रिश्ते और जेडीयू से संबंधों को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है. फिलहाल एलजेपी का मानना है कि मांझी को एनडीए में लाना नीतीश कुमार का एकतरफा फैसला है. जेडीयू मांझी को अपने कोटे से सीटें देगी.
एलजेपी की 119 सीटों पर तैयारी
कई बार एलजेपी की ओर से कहा गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी 119 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. इसको लेकर भी संसदीय दल की बैठक में कोई फैसला हो जाएगा. एनडीए में रहते हुए चिराग पासवान को इतनी सीटें पार्टी के लिए मिलना संभव ही नहीं असंभव है. ऐसे में चिराग को नई रणनीति बनानी होगी.