ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

टीवी देखने के दौरान फटा LED, एक बच्चे की मौत दो घायल

टीवी देखने के दौरान फटा LED, एक बच्चे की मौत दो घायल

04-Oct-2022 07:29 PM

DESK: मोबाइल की बैटरी फटने से मौत की खबर आपने देखी होगी। अब एलईडी टीवी के फटने से एक 17 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही टीवी देख रहा उसका दोस्त और उसकी मां घायल हो गये हैं। घटना दिल्ली के गाजियाबाद की है। एलईडी टीवी के फटने की आवाज इतनी तेज थी कि लोग सुनते ही कमरे में पहुंचे और जो कुछ सामने दिखा उससे पैरों तले जमीन खिसक गयी। 


आनन फानन में घायल दोनों को अस्पताल ले जाया गया जबकि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस भी इसे देखकर हैरान रह गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि टीला मोड़ थाना क्षेत्र के हर्ष विहार द्वितीय में एलईडी टीवी के ब्लास्ट करने की घटना हुई है। इस हादसे में 17 वर्षीय करण नामक किशोर की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार करण को गली के कुत्ते ने काट लिया था जिसके बाद इंजेक्शन लगवाने के बाद वह घर पर आराम कर रहा था। डॉक्टर ने रेस्ट करने की बात कही थी। 


करण का हाल चाल जानने उसका दोस्त अपनी मां के साथ उससे मिलने के लिए पहुंचा हुआ था। इस दौरान करण टीवी देख रहा था। सभी एक दूसरे से बातचीत कर रहे थे। वही करण की मां गेस्ट के लिए चाय लाने किचन में गयी हुई थी।  तभी अचानक से एलईडी टीवी फट गया इस दौरान हुए धमाके से पूरा घर गूंज उठा। घर के सदस्य तुरंत कमरे में पहुंचे और वहां के दृश्य देखकर दंग रह गये। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि एलईडी टीवी फटा है। सामने करण की लाश देख परिजनों चिखने चिल्लाने लगे। 


आस-पास के लोग भी पहुंच गये जिसके बाद आनन-फानन में तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां 17 वर्षीय करण को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि उसके दोस्त और दोस्त की मां की गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस यह आशंका जता रही है कि हाई वोल्टेड आने के कारण एलईडी फटा है। ब्लास्ट ऐसा था कि दीवार में कई जगहों पर दरारें आ गयी है और दीवार का एक हिस्सा टूटकर गिर गया है। इस घटना को देख इलाके के लोग भी हैरान हैं और बिजली विभाग पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।