खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
21-Jul-2023 12:05 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा 24 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक पूरे बिहार में प्रदर्शनी लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाने वाली है। यह हस्ताक्षर अभियान पार्टी के नेता विजय सिंह के निधन के बाद चलाने का निर्णय लिया गया है।
दरअसल, राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा के नेताओं के ऊपर जमकर लाठियां चलाई गई। इसी दौरान यह खबरें आई की भाजपा के नेता की मौत हो गई है। जिसको लेकर भाजपा नेता की तरफ से यह कहा गया कि पुलिस के लाठीचार्ज में उनकी मौत हो गई जबकि कल पुलिस के तरफ से जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी किया गया उसमें कहा गया है कि भाजपा नेता विजय सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है। अब इन्हीं बातों को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बड़ी बातें कही है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि - हमें पहले से मालूम था कि हमारे नेता विजय सिंह की मौत मामले में नितीश बाबू लीपापोती करेंगे। अगर वह कह रहे हैं कि हमारे नेता की मौत हार्ट अटैक से हुई है तो उन्होंने जो पोस्टमार्टम करवाया है उसका वीडियो दीजिए। हम लड़ेंगे और आंदोलन करेंगे। एम्स से मेडिकल जांच होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि विजय सिंह की हत्या हुई है। हाईकोर्ट के सीटिंग जज से इस केस की जांच कराई जाए। नीतीश कुमार अच्छी तरह समझ लें कि हम लोग किसी भी परिस्थिति में चैन से नहीं बैठेंगे हम लोग विजय सिंह के मामले में न्याय लेकर रहेंगे।
वहीं, शिक्षकों को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि, नीतीश कुमार की सरकार जितनी भी मनमानी कर ले हम लोग नियोजित शिक्षक को नियुक्त करा कर ही मानेंगे। शिक्षकों पर जो लाठीचार्ज किया गया उसका भी बदला हम लोग नीतीश कुमार से गिन गिन कर लेंगे। हमलोग चैन से नहीं बैठेंगे। हमलोग 24 जुलाई से लेकर 9 अगस्त पूरे बिहार में प्रदर्शनी लगाकर जनता को इस सरकार का सच बताएंगे। किस तरह हमारे और शिक्षकों के ऊपर लाठी चलाया गया इन तमाम चीजों का सबुत हम इस प्रदर्शनी में देंगे।