ब्रेकिंग न्यूज़

मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात

Home / news / अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर की हालत क्रिटिकल, हेमा मालिनी समेत पूरा बॉलीवुड...

अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर की हालत क्रिटिकल, हेमा मालिनी समेत पूरा बॉलीवुड मांग रहा सलामती की दुआ

12-Nov-2019 03:00 PM

MUMBAI: स्वर कोकीला लता मंगेशकर तबियत खराब होने के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं. लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनकी हालत क्रिटिकल है. हालांकि ताजा रिपोर्ट के अनुसार लता मंगेशकर की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है. वहीं अब लता मंगेशकर की तबियत खराब होने के बाद दुआयों का दौर शुरू हो गया है. 

बॉलिवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने कुछ घंटे पहले ट्वीट पर लिखा है कि  'लता जी के लिए प्रार्थना करें जो कि अभी हॉस्‍प‍िटल में एडमिट हैं और कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी हालत बहुत    क्रिट‍िकल है. भगवान उन्‍हें इस हालत से निकलने में मदद करें और वे दोबारा हमारे बीच वापस आ जाएं. पूरा देश भारत रत्‍न और भारत की कोकिला लता जी के लिए प्रार्थना कर रहा है'. हेमा मालिनी के इस ट्वीट के बाद लता जी के फैंस भी अब उनके लिए दुआ कर रहे हैं. 




वहीं एक्‍ट्रेस शबाना आजमी ने भी ट्वीट कर लता जी के जल्‍द   अच्छे होने की दुआ की है. शबाना आजमी ने लिखा है कि, 'आदाब और हजारों दुआएं कि आप फौरन अच्‍छी होकर घर वापस आ जाएं'.


बता दें कि लता मंगेशकर को सोमवार को सांस की बिमारी के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद उनके लिए दुआयों का दौर शुरू हो गया है.