RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
07-Mar-2024 05:20 PM
By First Bihar
DELHI: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय सदस्य मो.कासिम गुज्जर के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उसे भारत का मोस्टवांटेड आतंकी घोषित कर दिया है। कासिम गुज्जर वर्तमान में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रह रहा है। जिसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत आतंकवादी घोषित किया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से एक्स पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि मोदी सरकार ने कई आतंकी हमलों के खूंखार मास्टरमाइंड मो. कासिम गुज्जर उर्फ सलमान उर्फ सुलेमान को आतंकवादी घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने बताया है कि कासिम गुज्जर ने आतंकी हमलों में कई लोगों की जान ली है।
गृह मंत्रालय ने कहा है कि कासिम गुज्जर के द्वारा किए गए हमलों में कई लोग घायल भी हुए हैं। वह भारत के खिलाफ युद्ध की योजना बनाने में शामिल रहा है। अपने इस पोस्ट में गृह मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के खिलाफ गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति से सख्ती से निपटा जाएगा। बता दें कि कासिम मूल रूप से रियासी जिले के महोर के अंगराला गांव का रहने वाला है और दशकों से फरार है।