सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत
19-Jan-2024 09:36 PM
By First Bihar
RANCHI: झारखंड में जमीन घोटाले की आंच सीएम हेमंत सोरेन तक पहुंच गई है। ईडी के आठ समन जारी करने के बाद आखिरकार हेमंत सोरेन पूछताछ के लिए तैयार हुए हैं। कल यानी शनिवार को ईडी की टीम सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ करेगी। सीएम हाउस में ही मुख्यमंत्री ईडी के तीखे सवालों का सामना करेंगे।
दरअसल, झारखंड जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी मुख्यमंत्री हेमंत को अबतक 8 समन भेज चुकी है। ईडी की तरफ से सात समन भेजने के बावजूद मुख्यमंत्री पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश नहीं हुए। इसके बाद भी जब सीएम हेमंत ईडी के सामने पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे तो ईडी ने उन्हें 8वां समन भेजा और पूछा कि वे खुद ईडी दफ्तर आएंगे या ईडी को सीएम आवास आना पड़ेगा।
8वां समन भेजकर ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछा था कि सात समन भेजने के बावजूद वे पूछताछ के लिए उपस्थित क्यों नहीं हुए। ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 16 से 20 जनवरी के बीच पत्र का जवाब देने और हाजिर होने को कहा था। ईडी ने अपने पत्र में कहा था कि या तो हेमंत ईडी के सामने पेश हों नहीं तो ईडी को खुद आना पड़ेगा।
ईडी के सख्त रूख के बाद सीएम हेमंत ने ईडी के आठवें समन का जवाब भेजा। सीएम हेमंत ने आठवें पत्र का जवाब भेज कर ईडी को सीएम हाउस आकर बयान लेने को कहा है। अब 20 जनवरी को हेमंत सोरेन से पूछताछ करेगी।