Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल Bihar News : फूड सेफ्टी जांच में फेल हुआ नामी ब्रांड का बिस्किट; बिक्री पर रोक, दुकानों से जब्ती शुरू Bihar News: स्वास्थ्य विभाग के OSD तो बड़े खिलाड़ी निकले...सचिव/ ACS को ही कर दिया था OUT, पकड़े जाने पर मिली यह सजा... थाईलैंड से छिपाकर ला रहे थे 25 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने पकड़ा PM Awas Yojana: बिहार में अपना घर पाना हुआ आसान, PMAY रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; जानें ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया पटना में गैस सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बढ़ा संकट, 1.80 लाख पार पहुंचा बैकलॉग; सप्लाई से अधिक ऑर्डर
27-Jan-2024 02:41 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार की सियासत के लिए आज बेहद अहम दिन रहने वाला है। बिहार में महागठबंधन सरकार कभी भी गिर सकती है। बस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घोषणा का इंतजार है। इस बीच जनाधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने ट्वीट कर नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया गया है। पप्पू यादव ने शायराना अंदाज में लिखा कि - ''किरदार बड़ा होना चाहिए कर्पूरी ठाकुर सवा दो साल शेरशाह सूरी सवा चार साल पद पर रहे, पर क़द कितना बड़ा है विरोधी भी श्रद्धा से झुक जाते हैं, नीति, सिद्धांत, ईमान बेच दो दशक पद पर रह कर क्या पाया? किरदार बेच ज़िल्लत पाया, अपने नाम को एक नया गाली बनाया।''
इसके आगे पप्पू यादव ने लिखा है कि- दुर्भाग्य! इतनी लंबी राजनीति इतना ऊंचा पद आख़िरकार अंत में सब कहेंगे बिहार का कलंक। पप्पू यादव के इन लाइनों से साफ़ है कि - वो सीध -सीधा नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। उनका कहना है कि नीतीश कुमार जिस कर्पूरी की बात करते हैं उनका कद काफी बढ़ा था और नीतीश कुमार का कद उनके जैसा नहीं हो सकता है।
मालूम हो कि, कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न के ऐलान के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर मोदी सरकार का शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही उन्होंने परिवारवाद पर हमला करते हुए सवाल उठाया है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया। नीतीश कुमार ने कहा,'कर्पूरी ठाकुर ने कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया। आजकल लोग अपने परिवार को बढ़ाते हैं। कर्पूरी ठाकुर के नहीं रहने के बाद उनके बेटे रामनाथ ठाकुर को हमने बनाया। हमने भी कर्पूरीजी से सीखकर परिवार में किसी को नहीं बढ़ाया। हम हमेशा दूसरे को बढ़ाते हैं।