चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
11-Apr-2020 07:14 AM
RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झारखंड सरकार पैरोल पर रिहा करेगी। लालू यादव को पैरोल पर रिहा किए जाने की चर्चा लंबे अरसे से चल रही है लेकिन झारखंड सरकार के अधिकारियों ने इस मामले पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की। अब हेमंत सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि लालू यादव को पैरोल पर छोड़ा जाएगा।
झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि उनकी सरकार लालू यादव को पैरोल पर रिहा किए जाने को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है। बादल पत्रलेख ने कहा है कि लालू यादव की उम्र 70 साल से ज्यादा है और कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए लालू यादव की सेहत के साथ समझौता नहीं किया जा सकता। मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि रविवार को होने वाली राज्य कैबिनेट की बैठक में वह इस मामले को रखेंगे उन्होंने कहा है कि इस मामले पर उनकी बात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हो चुकी है।
बादल पत्रलेख कांग्रेस के नेता हैं और वह जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर हेमंत सरकार में कृषि मंत्री बने हैं। मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद ऐसे कैदियों को पैरोल पर छोड़ने को कहा है जिनकी सेहत को खतरा हो सकता है। ऐसे में लालू यादव की स्थितियों को देखते हुए उन्हें भी पैरोल पर रिहा किया जाएगा।