गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
02-Aug-2022 01:03 PM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी अच्छी खबर है। लालू के सिंगापुर में इलाज का रास्ता साफ़ हो गया है। सोमवार को लालू यादव के पासपोर्ट के नवीकरण की अनुमति मिल गई है, जिसके बाद अब वे जल्द ही इलाज के लिए सिंगापुर जा सकते हैं।
चारा घोटाला मामले की सुनवाई कर रही पटना के व्यवहार न्यायालय स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत ने सोमवार को लालू प्रसाद को उनके पासपोर्ट के नवीकरण की परमिशन दे दी है। दरअसल, लालू के वकील सुधीर कुमार सिन्हा ने न्यायाधीश महेश कुमार की अदालत में लालू के पासपोर्ट के नवीकरण कराने की परमिशन मांगी थी, ताकि वे सिंगापुर जाकर बेहतर इलाज ले सके।
आपको बता दें, चारा घोटाला का एक मामला पटना की विशेष अदालत में लंबित है। इसमें लालू प्रसाद यादव को भी आरोपित करार किया गया है। इस मामले को लेकर 10 अगस्त को अगली सुनवाई होने वाली है।
आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों पटना के आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे। इस दौरान उनके कमर और कंधे में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बावजूद उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव जारी थी, जिसके बाद लालू को दिल्ली ले जाया गया। हालांकि अब उन्हें दिल्ली एम्स से भी छुट्टी दे दी गई है और लालू की तबीयत में पहले से काफी सुधार भी आया है।