छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
13-Jul-2022 08:05 AM
PATNA : आरजेडी सुप्रीमो के समर्थकों के लिए गुड न्यूज़ सामने आया है। लालू की सेहत में लगातार सुधार तो आ ही रहा है, लेकिन अब लालू प्रसाद यादव टहलने भी लगे हैं। मंगलवार को लालू सहारा लेकर टहले हैं। अब उनके स्वास्थ को लेकर चिंता करने की ज्यादा जरुरत नहीं है। जिस रफ़्तार से लालू की तबियत में सुधार आ रहा है, इससे माना जा रहा है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
अब लालू प्रसाद यादव हल्की डाइट भी ले रहे हैं और लोगों से मुलाक़ात भी कर रहे हैं। पिछले दिनों शरद यादव, चिराग पासवान और पप्पू यादव ने भी दिल्ली जाकर लालू का हाल जाना था। लगातार उनकी तस्वीरें भी सामने आ रही है, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि लालू यादव अब पहले से बेहतर हैं।
आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों पटना के आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे। इस दौरान उनके कमर और कंधे में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बावजूद उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव जारी थी, जिसके बाद आज यानी बुधवार को लालू को दिल्ली ले जाया गया है।