ब्रेकिंग न्यूज़

PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Home / news / लालू यादव की दोनों बेटियां मीसा और रोहिणी में कौन है आगे? यहां...

लालू यादव की दोनों बेटियां मीसा और रोहिणी में कौन है आगे? यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

04-Jun-2024 12:25 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में इस बार दो लोकसभा सीट पाटलिपुत्र और सारण सीट को लेकर चारो ओर चर्चाएं चल रह थी। ये सीट बिहार की सबसे हॉट सीट में से एक मानी जा रही है।  ये सीट लालू परिवार की वजह से भी खूब सूर्खियां बटोर रही है। इसके साथ अब काउंटिंग के दौरान यहां काटें की टक्कर नजर आ रही है। ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम को लेकर रुझान को लेकर इन दोनों सीटों की चर्चा तेज है। 


12.30 बजे के रूझानों के अनुसार 40 सीटों में फिलहाल एनडीए 32 सीटों पर आगे है और ‘इंडिया’ आठ सीटों पर आगे है। वहीं, इसके साथ ही हॉट सीटों पर भी रिजल्ट सामने आ रहे हैं।  ऐसे मे बिहार में दो सीटों की काफी चर्चाएं हो रही थी. जिनमें लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती जो पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ी हैं और रोहिणी आचार्य सारण से मैदान में हैं। ऐसे में अब तक जो रुझान आए हैं उसमें मीसा भारती आगे चल रही हैं तो वहीं सारण से राजद की प्रत्याशी डॉ. रोहिणी आचार्य पीछे हैं। 


रूझानों के अनुसार आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव से आगे हैं। मीसा भारती 31,372  वोट से आगे हैं। अपडेट के अनुसार मीसा भारती को 34,898 वोट अभी तक प्राप्त हुए हैं। रामकृपाल यादव को 22,057 वोट मिले है। वहीं, सारण से बीजेपी उम्मीदवार राजीव प्रताप रूडी  वोट से आगे आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य से आगे हैं। रुझानों के अनुसार रराजीव प्रताप रूडी को 9095 वोट से आगे हैं।