Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर
15-Dec-2019 08:17 PM
PATNA: लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका राय ने लालू परिवार की आज पोल खोल दी. चंद्रिका ने कहा कि यह सभी एक ही हैं. सिर्फ दिखावे के लिए परिवार में झगड़ा करते हैं. इन सबकी जगह जेल में हैं.
अब राबड़ी देवी के आवास में नहीं रहेगी बहू ऐश्वर्या, मारपीट के बाद ससुराल छोड़ जाएगी मायके
राबड़ी की गिरफ्तारी की करेंगे मांग
चंद्रिका ने कहा कि वह बेटी की पिटाई करने वाली राबड़ी देवी पर कार्रवाई की मांग करेंगे. उनकी गिरफ्तारी हो. राबड़ी के जो महिला सुरक्षाकर्मी है उस पर भी कार्रवाई की मांग करेंगे. लालू परिवार के खिलाफ वह राजनीतिक स्तर पर भी लड़ाई लड़ेंगे.
तरस खा गए थे पिछली बार
चंद्रिका ने कहा कि यह परिवार गंदा काम करने वाला हैं. ऐसे परिवार के साथ मेरा संबंध हो गया है. मैं कुछ कह नहीं सकता हूं. मेरा मन टूट गया है. इनलोगों पर केस दर्ज कराएंगे. राबड़ी देवी के सुरक्षाकर्मियों का काम मेरे बेटी के साथ मारपीट करने का नहीं है. चंद्रिका ने कहा कि पिछली बार जब विवाद हुआ था तो मैं केस दर्ज करा रहा था. इस दौरान पुलिस ने कहा का था कि वारंट निकालना पड़ेगा और राबड़ी को गिरफ्तार करना पड़ेगा. इसके कारण मैंने तरस खाकर पिछली बार शिकायत नहीं की थी और छोड़ दिया था, लेकिन इन लोगों ने फिर मेरी बेटी के साथ मारपीट किया है.
राबड़ी पर मारपीट का लगाया आरोप
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने ससुराल वालों पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. ऐश्वर्या ने आरोप लगाया है कि उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया. राबड़ी देवी के आवास के बाहर ऐश्वर्या अपनी आपबीती मीडिया के सामने बताई. ऐश्वर्या ने कहा है कि राबड़ी देवी ने अपने सुरक्षाकर्मियों से उनको जबरन धक्के देकर बाहर निकलवा दिया. राबड़ी देवी पर ऐश्वर्या ने उनका बाल खींच कर पीटने का आरोप लगाया है. बहू ऐश्वर्या ने कहा है कि राबड़ी देवी उन्हें लंबे अरसे से प्रताड़ित कर रही हैं उन्हें घर में खाने को नहीं दिया जाता और उनका मोबाइल भी राबड़ी देवी ने छीन रखा है.