पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे
29-Sep-2019 03:13 PM
PATNA : लालू परिवार का अंदरूनी झगड़ा थाने तक पहुंच गया है। इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां लालू यादव के घर पुलिस पहुंची है लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने पुलिस को शिकायत की है कि उनके साथ ससुराल वालों ने मारपीट की है।
ऐश्वर्या राय ने कहा है कि ससुराल वाले उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्हें खाने को नहीं दिया जा रहा है और मारपीट की जा रही है। ससुराल में अपने साथ हो रहे हैं टॉर्चर की शिकायत ऐश्वर्या राय ने अपने पिता पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक चंद्रिका राय और मां से की। जिसके बाद वह राबड़ी देवी के आवास पहुंचे हैं। ऐश्वर्या राय ने आरोप लगाया है कि मीसा भारती ने उनके साथ मारपीट की है। लालू परिवार पर लगाया आरोप अब तक का सबसे बड़ी मुसीबत है।
ऐश्वर्या राय के पिता और लालू यादव के समधी चंद्रिका राय ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। लालू परिवार के लोगों को बेहद गंदा बताते हुए चंद्रिका राय ने कहा है कि यह सब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी करवा रही हैं। ऐश्वर्या ने कहा है कि मीसा भारती ने उनके साथ ना केवल मारपीट की बल्कि उनका जेवर भी छीन लिया जब इस बात की शिकायत उन्होंने अपनी सास राबड़ी देवी से की तो राबड़ी देवी ने भी उनके साथ बुरा सलूक किया। ऐश्वर्या ने कहा है कि मीसा भारती अपने भाई तेजप्रताप यादव को तरक्की करते नहीं देखना चाहती मिश्रा का मकसद लालू परिवार में फूट डालकर रखना है, लेकिन वह हर हाल में अपने ससुराल में लाना चाहती हैं। हैरत की बात यह है कि जब पुलिस लालू आवास पहुंची है तो राबड़ी देवी और उनके परिवार का कोई सदस्य पुलिस का सामना करने को तैयार नहीं है घर के अंदर ऐश्वर्या राय उनकी मां और पिता चंद्रिका राय पुलिस के सामने अपनी आप बीती बता रहे हैं