ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / news / ‘लालू-तेजस्वी को गाली देंगे और चले जाएंगे’ पीएम मोदी के रोड़ शो पर...

‘लालू-तेजस्वी को गाली देंगे और चले जाएंगे’ पीएम मोदी के रोड़ शो पर तेजस्वी बोले- नौकरी के एजेंडे ने उनको सड़क पर ला दिया

12-May-2024 01:28 PM

By First Bihar

PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पटना में रोड शो करेंगे। पीएम के रोड शो को लेकर विपक्ष हमलावर बना हुआ है। विपक्षी दलों का कहना है कि बीजेपी के लिए सबसे सेफ पटना साहिब और पाटलिपुत्र सीट भी इस बार खीसक रही है इसी डर से प्रधानमंत्री को रोड शो करना पड़ रहा है। पीएम मोदी के पटना पहुंचने से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने हमला बोला है।


तेजस्वी यादव ने कहा है कि नरेंद्र मोदी रोड शो करें या एयर शो करें। अबतक 8-9 बार बिहार आ चुके हैं, एक बार भी बिहार के बारे में कुछ बताएं कि पांच साल का क्या विजन है उनका बिहार को लेकर? बिहार को अगले पांच साल में कैसे आगे बढ़ाएंगे? 40 में से 39 सांसद दिए, 10 साल क्या किए? बिहार के लिए तो कुछ नहीं किया। नौकरी के एजेंडे ने प्रधानमंत्री को रोड पर ला दिया है।


उन्होंने कहा कि एक 34 साल का नौजवान बिहार में अकेले घूम रहा है। 140 से अधिक सभाएं कर लीं। बीजेपी के बड़े-बड़े नेता और खुद प्रधानमंत्री एक दिन में तीन तीन सभाएं कर रहे हैं, फिर भी नौकरी के एजेंडे ने उन सबको रोड पर लाया है। 34 साल के नौजवान के सवाल का प्रधानमंत्री के पास कोई जवाब नहीं है।


तेजस्वी ने कहा कि पिछले 10 साल में एक भी चीनी मिल बिहार में चालू नहीं हुआ। बिहार में कितना नया कारखाना लगा या निवेश आया। महंगाई क्यों नहीं खत्म हुई। बिहार में पलायन क्यों नहीं रूका। गरीबी खत्म करने के लिए आखिर उनका मास्टर प्लान क्या है? वह आएंगे और हिंदू-मुस्लिम करेंगे।


आरजेडी नेता ने कहा कि पीएम मोदी आएंगे और लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को गाली देंगे और फिर चले जाएंगे। सम्राट चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जैसे बिहार के दरभंगा में एम्स बन गया वैसे ही 14 चीनी मिल चालू हो गए हैं। ओडिशा में पीएम बोल रहे हैं कि जिला का कैपिटल होता है, अद्भूत प्रधानमंत्री हैं।