Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
05-May-2024 12:19 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक पेरौल पर जेल से बाहर आ गए हैं। जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह अपने विधानसभा इलाके में घूमकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। जहां उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। ऐसे में अब अनंत सिंह ने लालू यादव और नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के कैंडिडेट को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हम जनता से मतलब रखेंगे।
दरअसल, आज मोकामा परशुराम स्थान में पूजा करने के बाद पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह से जब सवाल किया गया कि अब आप जेल से बाहर आए हैं तो पहला काम क्या होगा? इसका जवाब देते हुए अनंत सिंह ने कहा कि जनता के बीच आए हैं, जनता हमारा है तो भीड़ किसका रहेगा। इसके बाद उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के कैंडिडेट ललन सिंह के समर्थन में कहा कि इनकी लड़ाई किसी से नहीं है। अशोक महतो कौन है, कोई नहीं जानता है।
वहीं, अनंत सिंह से जब लालू के पास जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ़ लहजे में कहा कि ओकरा (लालू यादव ) से हमरा कोई मतलब नय हय। हम काहे ले ओकरा पास जाएंगे। अनंत सिंह ने कहा कि हमको जनता से मतलब है। हम उनके पास ही जाते हैं। बाकी हमरा पास जनता है तो और हमको कुछ नहीं चाहिए। इसके अलावा सरकार की तरफ से खुद को फंसाए जाने वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा कि अभी भी हम कहां कह रहे हैं कि हमको बचाया जा रहा है।
उधर, अनंत सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि हम काहे ले घूम रहे हैं से तो आप जानते ही है न। तो अबकी इतना वोटिंग कर दीजिए कि विरोधी का जमानत जब्त हो जाए। उसके पास कुछ बचे ही नहीं। इसलिए हम अब आपके पास आए हैं। अब तो आप अपना समर्थन दीजिए। बाकी विरोधी कौन है, उससे हमको मतलब नहीं है।