मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता
28-Apr-2023 06:40 PM
By First Bihar
PATNA: करीब चार महीने बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की वापसी पटना हुई है। लालू प्रसाद शुक्रवार को अपने बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर लालू के चाहने वालों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। लालू के पटना पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनसे मुलाकात की है। सीएम नीतीश लालू प्रसाद से मिलने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे हैं, जहां राबड़ी देवी के साथ साथ तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव भी मौजूद हैं।
दरअसल, सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू प्रसाद यादव दिल्ली में अपनी बेटी मिसा भारती के घर पर रह रहे थे। किडनी प्रत्यारोपण के बाद लालू के पटना वापसी का यह पहला मौका है। लालू का फिलहाल पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इस लिहाजा वो पटना आए हैं हालांकि, चर्चा यह भी है कि लालू यहां महज दो से तीन दिन ही रुकेंगे उसके बाद वे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे और वहां से रूटीन चेकउप के लिए फिर से सिंगापूर जाएंगे।
पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई को लेकर छिड़े सियासी घमासान के बीच लालू के पटना लौटने के बाद बिहार का सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू से मिलने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे हैं। 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास में दोनों बड़े नेताओं की मुलाकात हो रही है। संभावना जताई जा रही है कि विपक्षी एकजुटता की मुहिम को और मजबूती देने के लिए दोनों नेताओं के बीच चर्चा हो सकती है।