दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर
22-Oct-2020 07:48 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच लालू प्रसाद लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं. एक बार फिर लालू प्रसाद ने नीतीश पर निशाना साधते हुए उनको मौका मंत्री बताया हैं.

सुशील मोदी हैं धोखा मंत्री
लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार के साथ-साथ बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी पर भी पलटवार किया हैं. लालू ने कहा कि ‘’मुख्य-मौक़ा मंत्री जी और उप मुख्य-धोखा मंत्री जी, जनता ने बहुत दिया आपको मौक़ा और आप ने दिया जनता को धोखा’’.
इससे पहले भी बोला था हमला
इससे पहले भी लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार पर हमला बोला था और कहा था कि नीतीश कुमार कुर्सी को लेकर अपना जमीर बेच डाला है. उनको बिहार के विकास और यहां के लोगों से कोई लेना देना नहीं है. पलटू राम ने कुर्सी की ख़ातिर बारम्बार उसने अपना आत्मसम्मान, स्वाभिमान, नीति, नियम, नियति, विचार, सिद्धांत और ज़मीर बेचा है. बता दें कि चुनावी सभा के दौरान सीएम नीतीश कुमार भी लालू-राबड़ी राज को लेकर रोज लालू परिवार पर हमला बोल रहे हैं. कभी जंगल राज की याद दिलाते हैं तो कभी नरसंहार को लेकर 15 साल का याद दिलाते हैं.