अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
09-Oct-2020 12:35 PM
PATNA: चारा घोटाला केस के एक केस चाईबासा ट्रेजरी मामले में जमानत मिलने के बाद सैकड़ों कार्यकर्ता लालू प्रसाद के पटना आवास पर पहुंचे हैं. यहां पर कार्यकर्ता लालू प्रसाद जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं.
जश्न जैसा माहौल
भले ही लालू प्रसाद जेल से नहीं निकले हैं. लेकिन उसके बाद भी लालू प्रसाद के आवास पर कार्यकर्ताओं पहुंचे हैं. जश्न का माहौल बना हुआ है. कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी झुलक रही है. लालू प्रसाद जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं. आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा कि सत्यमेव जयंते का नारा दिया हैं. मनोझ झा ने कहा कि भले वह व्यक्तिगत लालू प्रसाद हमलोगों के बीच नहीं है, लेकिन वह हर जगह पर हमलोगों के बीच मौजूद हैं. उनकी मौजूदगी उर्जा का संचार करती है.
लालू को मिली राहत
चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को जमानत हाईकोर्ट से मिल गई है. इसके साथ ही लालू प्रसाद को चाईबासा ट्रेजरी केस में लालू प्रसाद को बड़ी राहत मिली है. लालू प्रसाद के वकील ने कहा कि 2 लाख रुपए लालू प्रसाद को जमा करना है. 30 माह लालू प्रसाद जेल में रह चुके हैं. दुमका केस में सुनवाई के बाद ही लालू प्रसाद जेल से बाहर निकल सकते. 9 नवंवर को इसकी सुनवाई होने वाली है. उस दिन दुमका केस में भी लालू प्रसाद आधी सजा पूरी कर लेंगे. लालू प्रसाद की जमानत का सीबीआई के वकील ने विरोध किया था. लेकिन कोर्ट ने जमानत दे दी है.
बीमारी का भी दिया था हवाला
लालू प्रसाद ने अपनी जमानत याचिका में अपनी बीमारी के बारे में भी बताया था. याचिका में बताया गया था कि वह करीब 15 बीमारी ग्रसित है. उनका इलाज कई सालों से रांची के रिम्स में हो रहा है. उनका स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है. इसलिए उनको जमानत दे दी जाए. जमानत के लिए लालू ने 4 जुलाई को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. बता दें कि लालू प्रसाद ने 23 दिसंबर 2017 से चारा घोटाले मामले में जेल में बंद हैं, दुमका, देवघर और चाईबासा मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने सजा सुनाई है. देवघर केस में उनको जमानत मिल चुकी है, लेकिन दुमका मामले में उन्हें जमानत नहीं मिली है.