सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
14-Jun-2022 09:09 AM
PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के पासपोर्ट मामले पर आज सुनवाई होनी है। लालू प्रसाद को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाना है। इसके लिए उन्होंने कोर्ट से पासपोर्ट देने की गुहार लगाई है। इससे पहले 10 जून को मामले पर सुनवाई होनी थी लेकिन CBI की विशेष कोर्ट ने सुनवाई के लिए 14 जून का समय दिया था। लालू यादव ने पासपोर्ट रिन्यूअल के लिए कोर्ट से अपील की थी। लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट CBI कोर्ट में जमा है।
दरअसल, आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद को किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाना है। सिंगापुर जाने के लिए उन्हें पासपोर्ट की जरूरत है। लालू प्रसाद की तरफ से CBI की विशेष कोर्ट में पासपोर्ट के रिन्यूअल कराने को लेकर अर्जी दी गई थी। पासपोर्ट के रिन्यूअल होने के बाद वे इलाज के लिए सिंगापुर जा सकेंगे। इस मामले पर बीते 10 जून को सुनवाई होनी थी लेकिन कोर्ट ने सुनवाई के लिए लालू को 14 जून का समय दिया था।
लालू यादव ने पासपोर्ट रिन्यूअल ले लिए याचिका दायर की थी, जिसमें RJD सुप्रीमो ने पासपोर्ट लौटाने और देश से बाहर जाने की इजाजत मांगी है। उन्होंने ये अपील चारा घोटाले के दुमका ट्रैजरी मामले में की है। लालू प्रसाद को चारा घोटाला मामले में जमानत मिल गई थी। जमानत के दौरान कोर्ट ने ये शर्त भी रखी थी कि वे देश से बाहर नहीं जाएंगे। इसीलिए लालू का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया था।