अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-Nov-2020 01:35 PM
PATNA: लालू प्रसाद ने एनडीए की सरकार गिराने और महागठबंधन के स्पीकर के लिए वोट देने के लिए बीजेपी के साथ-साथ जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी और उनके नेताओं को कॉल किया था, लेकिन दोनों नेताओं से इस बात को छिपायी. जब बीजेपी नेता सुशील मोदी ने इसका खुलासा किया तो अब दोनों नेता भी सामने आए और स्वीकार कर रहे हैं कि उनके पास भी लालू प्रसाद का कॉल आया था. लेकिन सवाल उठ रहा है कि पहले जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी ने इसका खुलासा क्यों नहीं किया. आखिर उनके मन में क्या चल रहा था.
मांझी बोले- आया था लालू का कॉल
जीतन राम मांझी आज दावा किया है कि लालू प्रसाद ने कई बार हमारे लोगों को कॉल किया था और कहा था कि मांझी जी से बात करा दीजिए. लेकिन हमने बात नहीं किया. उनका गलत काम करने की नियती रही है. लेकिन मांझी देर से इस बात का खुलासा क्यों कर रहे हैं.
मुकेश सहनी ने भी कहा- आया था कॉल
जीतन राम मांझी के बाद मुकेश सहनी ने भी खुलासा किया कि उनके पास भी लालू प्रसाद का कॉल आया था, लेकिन दोनों के बीच क्या बात हुई उसके बारे में बताने से सहनी ने इनकार किया. सहनी ने कहा कि समय आएगा तो इसका जवाब दिया जाएगा. फिलहाल मुझ पर नीतीश कुमार ने भरोसा जताते हुए मंत्री बनाया हैं. उस जिम्मेवारी को मैं निभाने में जुटा हूं.
लालू का ऑडियो वायरल
लालू प्रसाद ने कल बीजेपी विधायक ललन पासवान को सीधे कॉल किया और कहा कि ‘’जीत के लिए पासवान जी बधाई, इस पर विधायक ने प्रणाम किया. उसके बाद लालू प्रसाद बोल रहे हैं कि सुनो हमलोग तुमको आगे बढ़ाएंगे. कल जो स्पीकर का चुनाव है उसमें साथ दो. कल हमलोग इसको गिरा देंगे. तुम साथ दो. इस पर विधायक कहते हैं कि हम तो पार्टी में हैं सर. इस पर लालू प्रसाद कहते हैं कि तुम गैर हाजिर हो जाओ, बोल देना की कोरोना हुआ है. इसके बाद तो स्पीकर हमारा होगा तो हम देख ही लेंगे.’’