Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
10-Jan-2024 12:10 PM
By First Bihar
PATNA: रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में लालू परिवार पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। मामले में मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में राबड़ी देवी, मीसा भारती, लालू प्रसाद की एक और बेटी हेमा यादव समेत सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है। लालू परिवार पर ईडी के शिकंजे को लेकर सियासत तेज हो गई है।
दरअसल, लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में ईडी ने राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव समेत सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दिया है। इसी मामले में सीबीआई पहले तीन चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। लालू परिवार पर कसते शिकंजे पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि जितनी भी कानून के हिसाब से काम करने वाली स्वतंत्र संस्थाएं हैं वो अपना काम करती हैं और जहां कदाचार होगा भ्रष्टाचार होगा, सत्ता का और पावर का दुरुपयोग करके आर्थिक अपराध किए जाएंगे तो वहां ईडी जाएगी ही। नित्यानंद राय ने कहा कि ईडी अपना काम कर रही है और किसी को लगता है ईडी क्यों आ रही है तो ईडी का जो काम है वह कर रही है। कानून सबके लिए बराबर है, अलग-अलग कानून नहीं हो सकता।
वहीं ममता बनर्जी को लेकर नित्यानंद राय ने कहा ममता बनर्जी ही नहीं पूरा घमंडिया गठबंधन घबराया हुआ है। इन लोगों के नीति में हिंदुओं का विरोध करके, सनातन का विरोध करके तुष्टिकरण की नीति से वोट को इकट्ठा कर अपने सत्ता को बरकरार रखने में हमेशा इनकी तैयारी होती थी और लगता था कि पूरे भारत की राजनीति इसी पर है और इसका नुकसान देश को तुष्टिकरण के कारण होता था। अब ऐसे विभेद पैदा करने वाले लोगों की दुकान बंद होने वाली है, राजनीति समाप्त होने वाली है।
नित्यानंद राय ने कहा आज सब लोग समझ रहे हैं कि अब वैसी राजनीति नहीं चलेगी जिसमें तुष्टिकरण की नीति होगी। भगवान राम का मंदिर बन रहा है 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा मंदिर का उद्घाटन भी होगा। मोदी काल में राम मंदिर भी बना, गरीबों के घर भी बना,शौचालय भी बना, स्कूल भी खुले, अस्पताल भी खुले। नित्यानंद राय ने कहा गरीबी मिट रही है लोगों के घर में खुशियां पहुंच रही हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि मंदिर के नाम पर भाजपा राजनीति कर रही है, आखिर मंदिर के नाम पर भाजपा क्यों राजनीति करेगी।