Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
09-Jun-2020 01:36 PM
PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर हमला बोला है. सीएम ने कहा कि हमलोग काम करने में जुटे हैं. लेकिन विपक्ष के नेता सिर्फ संपत्ति हड़पने में जुटे हैं. ये लोग अपराधियों को बचाते थे. लेकिन हमलोग तो किसी को ना तो फंसाते हैं और न ही बचाते हैं. सीएम आज तीसरी बार जेडीयू नेता के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर रहे थे.
पढ़े लिखे लोग भी उड़ाए मजाक
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब बिहार में शराबबंदी लागू किया. आज भी पढ़े लिखे लोग भी इसका मजाक उड़ाते हैं. कुछ न कुछ इसके विरोध में लिखते रहते हैं. बिहार पुलिस ने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है. लेकिन उनके कार्यकाल में तो अपराधियों को ही संरक्षण दिया जाता था.
विकास योजनाओं के बारे में दे जानकारी
सीएम नीतीश कुमार ने जेडीयू नेताओं से कहा कि बिहार में किस तरह का हाल था. लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे. लेकिन अब तो चैन से लोग रह रहे हैं. अपने क्षेत्र के लोगों को इसके बारे में बताए. बिहार सरकार की कई योजनाओं ने समाज में बदलाव लाया. कई योजना चल रही है. लॉकडाउन के कारण इन कामों में थोड़ी देर हुई है. इन सभी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दे.
गोपालगंज-सीवान का क्या था हाल
सीएम नीतीश ने कहा कि गोपालगंज और सीवान समेत बिहार की क्या स्थिति थी इसके बारे में सभी को पता है. लेकिन अब स्थिति बदल गई है. जो अनाप शनाप बोलते हैं उनको उस समय का आइना देखा दिजिएगा. उस दौरान कितने लोग कष्ट में थे. अब हर घर बिजली पहुंच गई है. 5 हजार मेगावाट से अधिक बिजली की खपत हो रही है. लॉकडाउन के दौरान भी किसी को कष्ट नहीं होने दिया गया है. हर चीजों के बारे में लोगों को बताएं.