मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
06-Nov-2021 06:54 AM
PATNA : बिहार विधानसभा उपचुनाव में तमाम दावों के बावजूद आरजेडी जीत हासिल नहीं कर पाई। लालू यादव ने दिल्ली से पटना आकर खुद चुनाव प्रचार किया लेकिन इसके बावजूद जेडीयू ने दोनों सीटों पर कब्जा जमा लिया। उपचुनाव में मिली हार के बाद लालू परिवार एक बार फिर विरोधियों के निशाने पर है। बिहार में मौसम भले ही त्योहारों का हो लेकिन पोस्टरबाजी सियासी हो रही है।
राजधानी पटना की सड़कों पर सुबह-सवेरे लालू परिवार का नया पोस्टर देखने को मिल रहा है। यह पोस्टर लालू परिवार के विरोधियों की तरफ से लगाया गया है। पोस्टर में तेजस्वी और तेजप्रताप में नए लुक में नजर आ रहे हैं। दरअसल इस पोस्टर में तेजप्रताप यादव को कृष्ण और तेजस्वी को अर्जुन की भूमिका में दिखाया गया है। तेजस्वी यादव मछली की आंख पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं जबकि तेजप्रताप उन्हें निर्देश देते हुए। पोस्टर पर लिखा गया है.. आप हमारे हैं? कौन नकली अर्जुन का मछली की आंख से चूका निशाना, नकली कृष्ण ने धरा मौन.. जनता ने उपचुनाव में लालू से पूछा.. आप हमारे हैं कौन?

इस पोस्टर में तेजस्वी यादव या कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें मछली नहीं दिख रही है। जवाब में कृष्ण बने तेजप्रताप कहते हैं अहंकार से मुक्त होकर देखने की कोशिश करो। जनता लालू यादव से पूछ रही है आप हमारे हैं कौन? पटना की तमाम प्रमुख सड़कों पर यह पोस्टर लगाए गए हैं। जाहिर है इस पोस्टर के लगने के बाद एक बार फिर बिहार में पोस्टर वाली पॉलिटिक्स से तेज हो सकती है। पोस्टर किसकी तरफ से लगाया गया है यह तो नहीं मालूम लेकिन इतना जरूर है कि आरजेडी इसका जवाब जनता दल यूनाइटेड को ही देने वाली है।