Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
10-Jan-2024 07:23 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी और दो बेटियों पर ईडी ने जब मनी लांड्रिंग के पुख्ता सबूत मिलने पर आरोप-पत्र दायर किया हैं, तब आरोपितों की ओर से राजनीतिक जवाब देने का कोई मतलब नहीं है।
सुशील मोदी ने कहा कि जो लोग काले धन को छिपाने या उसे वैध सम्पत्ति दिखाने का अपराध करने वालों को पीड़ित बताने के लिए घर की महिलाओं को फंसाने का विलाप कर रहे हैं, वे बताएं कि इन महिलाओं ने रेलवे में चौथी श्रेणी की नौकरी पाने वाले हृदयानंद चौधरी से 60 लाख की कीमती शहरी जमीन दान में क्यों ले ली?
उन्होंने कहा कि हृदयानंद चौधरी ने पटना के पास दानापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत महुआ बाग की 3375 वर्गफीट भूमि तेजस्वी यादव की पांचवीं बहन हेमा यादव को मुफ्त में दान क्यों कर दी? इस महान दानी ने हेमा यादव को ही क्यों भूमिदान के योग्य समझा? क्यों चौधरी ने ही स्टाम्प ड्यूटी के तौर पर 6.28 लाख रुपये भी स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में जमा कराये?
सुशील मोदी ने कहा कि राजद के प्रवक्ताओं को इन सवालों का जवाब देना चाहिए, जबकि वे आरोपित को प्रताड़ित बताने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी और हेमा यादव को जो जमीन दान में मिली, उसे राजद के एमएलसी अबू दोजाना की कंपनी से करोड़ों में बेच दिया गया। ईडी मनी लांड्रिंग के इस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी को 31 लाख रुपये मूल्य की और हेमा यादव को 62 लाख की जमीन दान में देने वाले ललन चौधरी विधान परिषद् में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। ललन चौधरी और हृदयानंद चौधरी दरअसल लालू परिवार के काले धन और बेनामी सम्पत्ति को सफेद (वैध) करने का जरिया बने। राजद इन तथ्यों पर राजनीति का पर्दा डालना चाहता है।