Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
28-Feb-2023 06:38 PM
By First Bihar
SIWAN: जन सुराज यात्रा के जरिए बिहार में सियासी जमीन तलाश कर रहे प्रशांत किशोर घूम-घूमकर बिहार सरकार की खामियों को लोगों से बता रहे हैं। यात्रा के दौरान सीवान पहुंचे प्रशांत किशोर ने लालू और नीतीश पर एक बार फिर से हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि लालू-नीतीश ने 32 वर्षों तक बिहार की जनता को ठगने का काम किया इसके बावजूद लोगों को वोट देने के लिए कोई और नहीं मिलता है। 32 वर्षों से बिहार के लोग लालू-नीतीश को वोट दे रहे हैं और उन्हीं दो दोष भी देते हैं।
सीवान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि, लोग ये सोचते हैं कि बिहार को सुधारने के लिए कोई मंगल ग्रह से आएगा और बिहार सुधर जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होगा क्योंकि पिछले 32 सालों से हम लालू-नीतीश को वोट देकर जीता रहे हैं और इन दोनों से अच्छा कोई नेता नहीं है क्या? एक आदमी को 32 सालों से वोट भी दे रहे हैं और उसी आदमी को दोष भी दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब कोई दुकान पर कपड़े खरीदने जाता है और वो दुकान वाला आपको ठग लेता है तो क्या आप फिर उस दुकान पर जाते हैं? नहीं जाते हैं, और यदि जाते हैं तो दूसरा आप से पूछता है कि जब वो दुकान वाला ठगता है तो उस दुकान पर क्यों गए थे, जब आपको पता है नेता आपको ठगता है, तो आप उसी नेता को वोट क्यों दे रहे है? और यदि उसी नेता को वोट देते हैं तो दुखी क्यों होते हैं कि नेता ने ठग लिया।