अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
08-Dec-2022 10:55 AM
DESK : पिछले दिनों राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुए था। लालू को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपना किडनी दिया था। इसको लेकर लालू और रोहिणी दोनों का ऑपरेशन किया गया था, जोकि सफल रहा था। इसके इन दोनों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद लालू यादव का एक वीडियो संदेश भी जारी किया था। वहीं, उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने विक्ट्री सिंबल के जरिए खुद के स्वास्थ्य की जानकारी साझा की थी। इसके बाद अब सबकुछ समान्य हो जाने के बाद रोहिणी ने खुद अपने सोशल मिडिया अकाउंट के जरिए अपने स्वास्थ्य हालातों की जानकारी साझा किया है।
रोहिणी आचार्य ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, मैं अभी अच्छा महसूस कर रही हूँ। पापा भी ठीक हैं। आप सबकी दुआओं के लिए शब्द नहीं है। आप सबकी प्रार्थना काम आयी है। दिल की गहराइयों में आप सबके प्रति ढ़ेर सारा प्यार और सम्मान है। आप सबकी दुआओं ने बहुत ताकत दी है। मेरे पास आप सबको धन्यवाद कहने के लिए शब्द नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि, मेरे और पापा के लिए इतना प्रार्थना और दुआ करने के लिए आप सबको दिल से धन्यवाद कहना चाहती हूँ।
गौरतलब हो कि, लालू यादव और रोहिणी आचार्य का ऑपरेशन सिंगापूर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में किया गया। इस दौरान लालू परिवार में बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को छोड़कर सभी लोग सिंगापूर के इस अस्पताल में मौजूद रहे। सभी लोग लालू के बेहतर स्वास्थ्य और सफल ऑपरेशन की दुआ करते रहे। इसके साथ ही देश के कई जगहों पर लालू के चाहने वालों द्वारा पूजा-पाठ भी किया गया था। इसके आलावा विपक्षी दल हो सत्तारूढ़ दल दोनों के तरफ से सबसे अधिक चर्चा किसी की हो रही है तो वो रोहिणी आचार्य है। सभी लोगों द्वारा इनके साहसिक कदम को लेकर इनकी तारीफ की जा रही है।