Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
26-Dec-2023 12:06 PM
By First Bihar
PATNA: रेलवे में नौकरी दे बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में ईडी ने तत्कालीन रेलमंत्री लालू प्रसाद को समन जारी कर कल यानी 27 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले लालू प्रसाद के डिप्टी सीएम बेटे तेजस्वी यादव से भी ईडी पूछताछ करने वाली थी लेकिन उन्होंने ऐन वक्त पर ईडी से अगली तारिख मांग ली। ईडी के समक्ष पेश होने की अगली बारी लालू प्रसाद की है। ऐसे में इसको लेकर सियासत तेज हो गई है।
दिल्ली से पटना पहुंचे बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद पर जोरदार हमला बोला। सम्राट ने कहा कि सीबीआई और ईडी लालू प्रसाद के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। यूपीए में जब सरकार में थे तब भी केंद्रीय एजेंसियों को तोता बताते थे। भ्रष्टाचारियों को यही लगेगा, उनको जेल जाना पड़ेगा कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में जो लिप्त होगा उनको जेल जाना ही पड़ेगा।
वहीं जेडीयू के अन्दर चल रहे घमासान पर सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार और लालू प्रसाद दोनों से लड़ेंगी और दोनों को 2024 में हारने का काम करेगी। बता दें कि लैंड फॉर जॉब स्कैम में ईडी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को पूछताछ के लिए 27 दिसंबर को दिल्ली बुलाया है। ईडी से तेजस्वी के किनारा करने के बाद अब सभी की नजर लालू पर टिकी हैं।