Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी
26-Aug-2020 02:13 PM
PATNA: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव न सिर्फ अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं बल्कि कई बार उन बयानों पर यूटर्न लेने के लिए भी तेजप्रताप यादव जाने जाते हैं। दो दिन पहले तेजप्रताप यादव ने आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को लेकर एक बयान दिया था जिससे पार्टी के अंदरखाने बवाल मच गया था। दरअसल रघुवंश प्रसाद सिंह पहले से नाराज बताये जा रहे हैं।
उनकी नाराजगी को लेकर जब तेजप्रताप यादव से सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था आरजेडी समुद्र है और अगर आरजेडी से एक लोटा पानी निकल जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ता। तेजप्रताप यादव आज अपने पिता लालू से मिलने रांची जा रहे हैं और ऐसा माना जा रहा है कि लालू तेजप्रताप के इस बयान से बेहद नाराज हैं इसलिए तेजप्रताप की क्लास भी लग सकती है।
लालू से मिलने से पहले हीं तेजप्रताप यादव ने अपने बयान से यूटर्न ले लिया है। तेजप्रताप यादव ने रांची जाने से पहले कहा कि पार्टी में कोई नाराज नहीं है सब मिलकर काम कर रहे हैं और रघुवंश प्रसाद हमारे चाचा हैं और वो बीमार हैं।