ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

बढ़ सकती है लालू यादव की परेशानी, सजा बढ़ाने वाली CBI की याचिका पर अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी

18-Nov-2019 09:50 PM

RANCHI: लालू प्रसाद यादव एक तरफ जमानत के लिए याचिका दाखिल कर रहे हैं तो वही दूसरी तरफ सीबीआई उनकी सजा बढ़ाने के लिए याचिका दाखिल की है. इस याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान लालू समेत 6 लोगों ने इसको लेकर कोर्ट से समय मांगा है. अब अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी.




सभी को बराबर सजा

सीबीआई ने देवघर कोषागार मामले में लालू प्रसाद और आरके राणा सहित 6 की सजा बढ़ाने की मांग को लेकर अपील दाखिल की है. चारा घोटाला के देवघर मामले में लालू प्रसाद यादव को साढ़े तीन साल की सजा मिली है, लेकिन इसी मामले में जगदीश शर्मा को सात साल की सजा मिली है और सीबीआई ने इसी को आधार बनाते हुए याचिका दाखिल कर लालू की सजा बढ़ाने की मांग की है.

सभी दोषियों को मिले बराबर सजा

देवघर कोषागार में 37 करोड़ रुपए के अवैध निकाली मामले में  सीबीआई कोर्ट ने सभी राजनीतिज्ञों को बड़ा साजिशकर्ता माना है. ऐसे में सीबीआई की दलील है कि एक दोषी जगदीश शर्मा को ही सिर्फ अधिकतम सजा देना उचित नहीं है. बाकी दोषियों की भी सजा बढ़ाई जाए. अब देखना है कि इस मामले पर 3 दिसंबर को क्या हो रहा है.