ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / लालू की बढ़ी मुश्किलें, जमानत के खिलाफ सीबीआई गयी सुप्रीम कोर्ट में

लालू की बढ़ी मुश्किलें, जमानत के खिलाफ सीबीआई गयी सुप्रीम कोर्ट में

10-Jan-2020 01:31 PM

DELHI : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। लालू की जमानत के खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। लालू के जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर झारखंड हाईकोर्ट के फैसले पर सवाल खड़ा किया है। 

सीबीआई ने आधी सजा को आधार बना कर लालू यादव को चारा घोटाले के मामले में जमानत दिए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट के इस कदम से लालू की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। बता दें कि चारा घोटाले के एक मामले में लालू यादव को झाऱखंड हाईकोर्ट ने जमानत दी थी।

बता दें कि बहुचर्चित चारा घोटाला के देवघर कोषागार मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को जमानत मिली थी। झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें इस मामले में जमानत दी थी।  जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने उनको पांच लाख रुपया जुर्माना जमा करने का भी आदेश दिया था। देवघर मामले में आधी सजा काट लेने के आधार पर उन्हें ये बेल मिली थी।  

गौरतलब है कि लालू यादव की ओर से देवघर कोषागार मामले में सीबीआई की अदालत ने उन्हें साढ़े तीन साल की सजा दी थी।  इसमें से आधी से अधिक सजा वह काट चुके थे। इसी को आधार बनाकर लालू प्रसाद की ओर से जमानत की मांग की गई थी।  चारा घोटाले में दोषी ठहराए जाने के बाद 23 दिसंबर, 2017 से वह रांची के होटवार जेल में बंद हैं। फिलहाल जेल प्रशासन की देख रेख में रांची के रिम्स में उनका इलाज चल रहा है। पूर्व सीएम कई बीमारियों से जूझ रहे हैं।