खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
22-Jun-2023 05:42 PM
By First Bihar
PATNA: शुक्रवार को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए पटना पहुंची टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी एयरपोर्ट से सीधे तेजस्वी यादव के आवास पहुंची, जहां उन्होंने लालू-राबड़ी और तेजस्वी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद का पैर छूकर प्रणाम किया और लालू ने ममता के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।
पटना पहुंची ममता बनर्जी के तेजस्वी आवास पहुंचने पर लालू-राबड़ी और तेजस्वी यादव ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। ममता बनर्जी लालू परिवार के लिए कोलकाता से ढेर सारे गिफ्ट लेकर भी आई हैं। उन्होंने न सिर्फ लालू राबड़ी को शॉल ओढ़ाकर उनसे भेंट किया बल्कि बातचीत के दौरान ममता ने यह भी कहा कि वे तेजस्वी की पत्नी राजश्री और उनकी बेटी कात्यायनी के लिए भी बहुत सारे गिफ्ट लेकर आई हैं।
लालू से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि लालू पूरी तरह से स्वस्थ हैं उनको देखकर बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि लालू से उनके संबंध काफी मधुर रहे हैं। कल की बैठक में क्या कुछ होगा आज नहीं कह सकते हैं। बस हम लोग यह तय करने आए हैं कि सब लोग एक साथ मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। कल की बैठक में जो भी फैसला होगा, उसे सभी लोग मानेंगे।