Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च
10-Mar-2023 09:55 PM
By GANESH SHAMRAT
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां आरजेडी के पूर्व विधायक अबु दोजाना का आवास पर चल रही ईडी की छापेमारी खत्म हो गई है। करीब 12 घंटों तक ईडी की टीम ने दोजाना के घर और ऑफिस का चप्पा-चप्पा खंगाला है।
दरअसल, रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन लेने के मामले में लालू परिवार और उनके करीबियों के 25 ठिकानों पर सुबह से ही ईडी की टीमें छापेमारी कर रही थी। देर रात भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरजेडी के पूर्व एमएलए अबु दोजाना के घर से निकली। इस दौरान ईडी की टीम ने पूरे घर की सघन तलाशी ली। इसके साथ ही घर में तोड़फोड़ भी की गई है। पूर्व विधायक ने इसको लेकर आपत्ति भी जताई है। उन्होंने कहा है कि 12 घंटे तक ईडी के अधिकारियों ने फाइलों को खंगाला लेकिन उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ। सिर्फ परेशान करने के लिए ईडी ने यह कार्रवाई की है।
लैंड फॉर जॉब स्कैम में सीबीआई के बाद अब ईडी ने लालू परिवार और उनके करीबियों के घर और कार्यालयों में दबिश दी। पटना और दिल्ली समेत देशभर में करीब 25 जगहों पर ईडी की टीमों ने छापेमारी की। लालू प्रसाद की बेटियों के साथ साथ दिल्ली में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर भी ईडी की टीमें पहुंची। पटना में लालू के बेहद करीबी पूर्व आरजेडी विधायक अबु दोजाना के ठिकानों पर सुबह से ही ईडी की टीम छापेमारी कर रही थी।
आरोप है कि लालू प्रसाद ने रेलमंत्री रहते हुए रेलवे में नौकरी देने के बदले लोगों से जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। इस मामले में कुछ दिन पहले सीबीआई की टीम पटना में पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची थी। राबड़ी देवी के पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर पहुंची थी, जहां लालू और उनकी बेटी मीसा भारती से सीबीआई ने घंटों पूछताछ की थी। सीबीआई के बाद अब ईडी ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। आज ईडी की टीम ने दिल्ली, पटना और रांची समेत कई शहरों में लालू परिवार और उनके करीबियों के यहां छापेमारी की हैं।