ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला

Home / news / लालू के जमानत पर जेडीयू का करारा हमला, कहा- चारा का पैसा लूट...

लालू के जमानत पर जेडीयू का करारा हमला, कहा- चारा का पैसा लूट के बिहार को बर्बाद किया

10-Oct-2020 05:18 PM

PATNA :  चारा घोटाला से जुड़े चाईबासा केस में जेल की सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को जमानत मिल गई है. चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को जमानत दे दी है. जिसको लेकर आरजेडी के खेमे में ख़ुशी का माहौल है. लेकिन जेडीयू ने लालू के जमानत पर तंज कसा है. जेडीयू की ओर से कहा गया है कि चारा का पैसा लूट के लालू ने बिहार को बर्बाद कर दिया था, कानून ने दोषी पाया, इसलिये जेल में हैं.


जनता दल यूनाइटेड ने ट्वीट कर लिखा है कि "आधी सजा पूरी होने पर जमानत मिलने में और निर्दोष साबित होने में जमीन आसमान का अंतर होता है. बता तो ऐसे रहे हैं जैसे देश की भलाई करने में जेल गए हैं. चारा का पैसा लूट के बिहार को बर्बाद कर दिया था, कानून ने दोषी पाया, इसलिये जेल में हैं." जेडीयू ने राजद के ट्वीट पर यह जवाब लिखा है. दरअसल लालू के जमानत मिलने की ख़ुशी में आरजेडी ने ट्वीट कर लिखा था कि "राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद जी को आधी सजा अवधि पूर्ण होने पर चौथे केस में जमानत मिल गयी है. अभी एक केस बाक़ी है जिसकी आधी सजा अवधि 9 नवंबर को पूर्ण होने पर वो बाहर आ सकेंगे. अनेक बीमारियों और उम्र के बावजूद भी नीतीश-बीजेपी ने तिकड़म कर उन्हें बाहर नहीं आने दिया."


चाईबासा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को जमानत दे दी है. मगर अभी उनकी रिहाई नहीं हो पाएगी. जब तक चारा घोटाले से जुड़े दुमका कोषागार मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.



कोर्ट ने आदेश दिया कि लालू प्रसाद यादव को 50 हजार का दो निजी मुचलका भरना है और दो लाख जुर्माना भी देना है. कोर्ट ने लालू यादव की बीमारी की रिपोर्ट मांगी है और इस बीच कितने लोग उनसे मिले है उसकी रिपोर्ट भी मांगी है. रिपोर्ट पर 6 नवंबर को सुनवाई होगी.