Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
22-Aug-2020 11:09 AM
RANCHI: रिम्स में इलाजरत लालू प्रसाद यादव पर बीते दिनों कोरोना संकट मंडरा रहा था क्योंकि उनकी सुरक्षा में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी. इस पर चर्चा होनी भी शुरू हो गई थी कि क्या अब लालू का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा, लेकिन उनका इलाज कर रहे मेडिसिन विभाग के डॉ. उमेश प्रसाद ने बताया कि लालू की कांटेक्ट ट्रेसिंग की गई जिससे पता चला कि लालू संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में नहीं आये थे. इसलिए उनकी कोरोना जांच कराने की कोई आवश्यकता नहीं है.
गौरतलब है कि इन दिनों लालू प्रसाद कमरे से बाहर नहीं के बराबर निकल रहे हैं. ऐसे में फिलहाल जांच की जरूरत नहीं है. इधर रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमित पुलिसकर्मियों का इलाज कोविड वार्ड में किया जा रहा है. साथ ही लालू जहां इलाजरत हैं उस पूरे परिसर को सेनेटाइज किया गया है.
इस बीच हम आपको बता दें कि रिम्स प्रबंधन संक्रमण व सुरक्षा को देखते हुए जेल प्रशासन से लालू की सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानों को बदलने का अनुरोध कर सकता है. डॉ. उमेश प्रसाद के अनुसार जिस संक्रमण के डर से उन्हें पेइंग वार्ड से रिम्स निदेशक के बंगले में शिफ्ट किया गया है, संक्रमण वहां तक पहुंच चुका है. ऐसे में पुलिसकर्मियों की नियमित कोविड टेस्ट होनी चाहिए.