पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
04-Mar-2024 12:22 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के गांधी मैदान में तीन मार्च को महागठबंधन की रैली में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला था और कहा था कि नरेंद्र मोदी हिंदू नहीं हैं। लालू प्रसाद के इस बयान पर बीजेपी ने तीखा पटलवार किया है।
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने लालू प्रसाद पर हमला बोलते हुए कहा है कि लालू प्रसाद एक सजायाफ्ता, भ्रष्टाचारी और वंशवादी लोग हैं। लालू प्रसाद राजनीतिक जोकर भी रहे हैं। राजनीति में तरह तरह की बातें कहकर वे बिहार के सम्मान को गिराते हैं। प्रधानमंत्री ने देश के 140 करोड़ लोगों के सनातन का सम्मान को बढाया है लेकिन ये वही लालू प्रसाद हैं, वे और उनके लोगों ने सनातन और सनातन के धर्म गुरुओं, देवी देवताओं को लजिज्त करने का काम किया।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री सनातन के गौरव है और लालू प्रसाद के इस तरह के बयान से पूरा देश शर्मिंदा होता है। पीएम मोदी के इस एलान के बाद कि यूपी के बाद अब बिहार में राम राज आएगा, उस बयान से ये लोग घबरा गए हैं। इनके बेटा को मुख्यमंत्री बनाने का सपना टूट गया, परिवार, पत्नी और बाल बच्चे से बाहर नहीं निकल पाए। लालू प्रसाद क्या बोलेंगे वे मानसिक रूप से बीमार हो चुके हैं।
नरेंद्र मोदी की गारंटी है, अब कोई भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की गारंटी दे रहे हैं। अब फिर ले लंगूर अंगूर को देखने में लगे रहेंगे, वह समय चला गया। वहीं सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले पर जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पैसे लेकर सदन में सवाल पूछने और वोट करने वाले सांसद विधायकों पर एक्शन होगा, इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर यह होना चाहिए।