ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / सीबीआई की छापेमारी पर बोले शाहनवाज.. CBI इंडिपेंडेंट एजेंसी है, अपना काम करती...

सीबीआई की छापेमारी पर बोले शाहनवाज.. CBI इंडिपेंडेंट एजेंसी है, अपना काम करती है

20-May-2022 12:20 PM

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और परिवार से जुड़े 17 ठिकानों पर पिछले करीब सात घंटे से सीबीआई की रेड चल रही है। मामला लालू के रेल मंत्री रहते नौकरी के बदले जमीन लेने से जुड़ा है। सीबीआई की इस छापेमारी पर बीजेपी नेता व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सीबीआई इंडिपेंडेंट एजेंसी है अपना काम कर रही है। 


लालू परिवार से जुड़े 17 ठिकानों पर सीबीआई की रेड पर बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा सीबीआई इंडिपेंडेंट एजेंसी है अपना काम कर रही है। जो भी केस मुकदमे आते है उसकी जांच करती है। जो केस रजिस्टर्ड होते है उसकी जांच करती है फिर कार्रवाई करती है। 


मंत्री शाहनवाज हुसैन से मीडिया ने यह पूछा कि राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा लगातार हो रही है कि जेडीयू-राजद की नजदीकियों का ही नतीजा है तो इस पर उन्होंने कहा कि जेडीयू-आरजेडी कब नजदीक आ रही थी..किसने यह सब कह दिया। जेडीयू भरोसे का साथी है। 2025 तक नीतीश जी के नेतृत्व में ही एनडीए सरकार चलेगी।