अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-Dec-2022 07:02 PM
PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती नजर आ रही हैं। सीबीआई ने उनके खिलाफ एक पुराना मामला फिर से खोल दिया है। राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लालू परिवार सरकारी धन और सत्ता का दुरुपयोग करता रहा। उसी का परिणाम है कि आज लालू जी की पूरी जिन्दगी जेल में कट गयी। जो जैसा बोयेगा..वैसा पाएगा..बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय।
बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में एक तीन मंजिला मकान करीब 5 करोड़ में खरीदी गयी थी। सीबीआई जांच में पाया गया था कि यह सब अवैध कमाई से खरीदा गया था। अलग-अलग कंपनियां बनायी गयी थी। जिससे कालाधन अर्जित किया गया था। उसी काले धन के माध्यम से यह मकान खरीदा गया था। उन्होंने कहा कि बिना किसी पुख्ता प्रमाण के सीबीआई किसी मामले की जांच नहीं करती।
आगे सुशील मोदी ने कहा कि मैं तो चाहूंगा कि बिहार में सरकार चले और तेजस्वी यादव जल्द से जल्द मुख्यमंत्री बने। ऐसा ना हो कि कही नीतीश जी पलट जाए। इनके बीच डील भी हुआ था कि दोनों दल का मर्जर होगा। 2023 शुरू होते-होते तेजस्वी बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।
सुशील मोदी ने यह भी कहा कि इस संबंध में जगदाबाबू ने एक अंग्रेजी अखबार को इंटरव्यू दिया था। जिसमें कहा था कि नीतीश जी को अब बिहार की गद्दी छोड़कर केंद्र में चल जाना चाहिए और तेजस्वी यादव को गद्दी सौंप देनी चाहिए। जगदानंद ने यह भी कहा था कि जिस तरह वीपी सिंह ने त्याग किया था उसी प्रकार नीतीश कुमार को भी बिहार की गद्दी छोड़ देनी चाहिए।
सुशील मोदी ने कहा कि महागठबंधन के पास बहुमत है सरकार उन्ही की बनेगी लेकिन नीतीश कुमार जल्दी गद्दी छोड़ने वाले नहीं है। नीतीश कुमार अब कह रहे हैं कि अगले चुनाव में तेजस्वी नेतृत्व करेंगे। मेरा मानना है कि अगला चुनाव किसने देखा है। अगले चुनाव में तो बीजेपी बिहार में सरकार बनाएगी। तेजस्वी को कहां मौका मिलने वाला है। लालू जी को जीते जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। सुशील मोदी ने साफ तौर से कह दिया है कि 2023 में काफी उथल पुथल होने वाला है। सिर्फ इंतजार कीजिए।