दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला?
05-Jul-2022 08:39 PM
PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बिगड़ी तबीयत को लेकर राजसभा सांसद व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी काफी चिंतित हैं। सुशील मोदी ने लालू यादव के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। सुशील मोदी ने कहा कि राज्य सरकार को लालू के स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजने की व्यवस्था करनी चाहिए।
बता दें कि राबड़ी आवास में गिरने के कारण राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कंधे की हड्डी टूट गयी थी और पैर और कमर में भी चोटें आई थी। ऊपर से किडनी की बीमारी सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से लालू प्रसाद अलग ग्रस्त हैं। तबीयत खराब होने के बाद पटना के पारस अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। फिलहाल उन्हें ICU में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।
इस दौरान लालू की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वे गंभीर हालत में दिख रहे हैं। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने इस तस्वीर को ट्वीट किया है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग उनके सेहत की जानकारी ले रहे हैं और भगवान से उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू के छोटे बेटे व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से फोन पर बातचीत की।
बातचीत के दौरान उन्होंने लालू के सेहत की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वही राजसभा सांसद व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी लालू यादव के स्वस्थ्य होने की कामना की। सुशील मोदी ने कहा कि राज्य सरकार को लालू के स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजने की व्यवस्था करनी चाहिए।
सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'ईश्वर से प्रार्थना है कि पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद जल्द ठीक होकर घर लौटें। राज्य सरकार को उनके स्वास्थ्य की चिंता करनी चाहिए और यदि आवश्यक हो, तो बेहतर इलाज के लिए उन्हें तुरंत दिल्ली भेजने की व्यवस्था की जानी चाहिए।'