Bihar News: सूबे के सभी CO आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए.. कर्मचारी पहले से ही स्ट्राइक पर हैं, सारा काम हुआ ठप कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें NEET Student Case : मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में देरी पर CBI सख्त, सस्पेंड थानेदार और SDPO से फिर होगी पूछताछ Bihar News : कोसी नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में 3 किशोर डूबे, परिजनों में कोहराम Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां Bihar Police : अब आसमान से रहेगी अपराधियों पर नजर, बिहार पुलिस के लिए 50 हाई-टेक ड्रोन खरीदेगी सरकार; इतने करोड़ रुपए होंगे खर्च Bihar politics : बिहार को इस दिन मिल सकता है नया CM चेहरा, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया क्लियर; जानिए किसे मिल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी Bihar Road News : पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे पर ब्रेक! बिहार की 3 सड़क परियोजनाएं अटकी, चेक करें आपके गांव का रूट Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें
16-Jul-2024 05:46 PM
By First Bihar
DARBHANGA: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की देर रात धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गयी। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है तो वही त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।
एडीजी मुख्यालय जीतेंद्र सिंह गंगवार ने दावा किया है कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे। इधर इस हाई प्रोफाइल मर्डर से बिहार की सियासत गर्म हो गई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से यह आग्रह किये हैं कि खुद इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित करें ताकि सख्ती से कार्रवाई हो और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।
इस घटना को लेकर विपक्ष के हमले पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आरजेडी के लोग क्या हैं सब लोगों को मालूम है। जब उनका राज चल रहा था तब ऐसी घटनाएं रोज होती थी। इन घटनाओं पर उनकी संवेदना क्यों होगी। जो कोई भी इस घटना के पीछे है उसके खिलाफ सख्ती के कार्रवाई होगी और आरोपी भी पकड़ा जाएगा। इसमें कही कोई दो राय नहीं है। लालू के राज में इस तरह की घटनाएं रोज होती थी और शासन और प्रशासन के लोग सोये रहते थे लेकिन आज ऐसी बात नहीं है। बहुत जल्द जीतन सहनी हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।