ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / सलवार सूट पहनकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा सिपाही, युवती के चाचा ने पकड़ा...

सलवार सूट पहनकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा सिपाही, युवती के चाचा ने पकड़ा तो किया जानलेवा हमला

21-Aug-2020 09:25 AM

DESK: यूपी पुलिस का जवान प्रेमिका से मिलने के लिए वर्दी खोल सलवार सूट पहनने को तैयार हो गया. सलवार सूट पहन वह प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया. इस दौरान जब युवती के चाचा ने पकड़ा तो जानलेवा हमला कर फरार हो गया. यह घटना ललितपुर के जालौन की है.

प्रेमिका को पीटा

बताया जा रहा है कि जालौन का रहने वाला पीएसी एक सिपाही महिला का सूट पहनकर अपनी प्रेमिका से मुलाकात करने जाखलौन थाना क्षेत्र के बंदरगुढ़ा गांव पहुंच गया. इस बीच दोनों सिपाही और प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. गुस्से में सिपाही ने प्रेमिका की पिटाई कर दी. आवाज सुन बचाव करने के लिए प्रेमिका के चाचा पहुंचे तो सिपाही ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. घायल को झांस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. 

सिपाही के खिलाफ केस दर्ज

घायल  शख्स ने बताया कि वह अपने खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था. शाम को उसकी भतीजी से मिलने वजीदा गांव का रहने वाला उसका प्रेमी कमलेश पहुंचा. वह मारपीट करने लगा. आवाज सुन दौ़ड़ा और मना किया तो कुदाल से हमला कर दिया और बाइक छोड़कर फरार हो गया. प्रेमिका ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस पहुंची और हॉस्पिटल में भर्ती कराया. पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. लेकिन वह फरार चल रहा है.