सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
26-Apr-2022 08:26 AM
PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जेल से बाहर आने में अभी और वक्त लग सकता है। दरअसल बीते शुक्रवार को कोर्ट ने लालू यादव को जमानत दे दी थी। रांची हाईकोर्ट ने लालू को डोरंडा ट्रेजरी से निकासी वाले केस में जमानत दी तब उम्मीद जताई गई थी कि मंगलवार तक के लालू जेल से बाहर आ जाएंगे। फिलहाल लालू यादव दिल्ली एम्स में अपना इलाज करा रहे हैं लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक अभी लालू के बाहर आने में थोड़ा वक्त और लग सकता है।
रांची से मिली जानकारी के मुताबिक लालू यादव को रांची की जिस कोर्ट ने जमानत दी है उसका आर्डर कॉपी अब तक निचली अदालत में नहीं पहुंचा है। निचली अदालत में आज आदेश की कॉपी पहुंचने का अनुमान है। इसके बाद उसे जेल प्रशासन को भेजा जाएगा। जेल प्रशासन से इसके बारे में एम्स प्रशासन को जानकारी देगा और उसके बाद ही लालू यादव को रिलीज किया जाएगा। हालांकि कई बीमारियों से पीड़ित लालू यादव को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी या नहीं यह एम्स के डॉक्टर ही तय करेंगे।