सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
03-Apr-2023 04:53 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में मीडिया ने जब ललन सिंह के बयान को लेकर सवाल किया तो सम्राट चौधरी हत्थे से उखड़ गये। कहा कि.. कौन हैं ललन सिंह? हम वैसे व्यक्ति का जवाब देते हैं जो राजनैतिक व्यक्ति हो। उस पर चर्चा करके हम अपना वक्त खराब नहीं करना चाहते।
ललन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि ये राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं ना पॉकेट वाला। इनका कोई अस्तित्व नहीं है इन पर क्या बोलना है? जिस नेता में कोई दम हो उस पर बोला जाता है। ये लोग एक राजा के सिपाही मात्र हैं। इससे ज्यादा कोई राजनीतिक हैसियत ललन सिंह की नहीं है।
सम्राट चौधरी ने इस दौरान लालू-नीतीश पर भी हमला बोला। कहा कि अब महागठबंधन बिहार में अस्तिवहीन हो चुका है। लालू-नीतीश को 33 वर्षों से देखते-देखते बिहार के लोग थक चुके हैं। अब कितना दिन देखेंगे?
हम जनता दल यूनाईटेड के औकात को जानते हैं। जनता दल यूनाईटेड कट और पेस्ट की राजनीति करने वाली पार्टी है। एक भी आदमी समता पार्टी वाला दिखता है क्या? सम्राट चौधरी ने मीडिया से कहा कि कहां ई सब के चक्कर में पड़े हैं?
वही नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिहार की राजनीति में अस्तित्वहीन हो चुके हैं। नीतीश थोड़ा बीमार हो गये है बुजुर्ग भी हैं हमारे..हम तो सेवा करना चाहते हैं..चलिए कल्याणबिगहा में कुटिया बनाकर स्थापित कर दें।