सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
09-Jun-2023 12:54 PM
By First Bihar
MUNGER : बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया। सम्राट चौधरी पर जेडीयू नेता के तरफ से मुंगेर कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज कराया गया है। इनके ऊपर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के खिलाफ सवाल उठाने के एक मामले को लेकर मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है।
दरअसल, जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने महागठबंधन कार्यकर्ताओं के सम्मान में मीट चावल का भोज आयोजित किया था। इसी भोज को लेकर सम्राट चौधरी ने कथित रूप से कहा था कि कार्यकर्ता सम्मान भोज में शराब पार्टी हुई है। जिसके बाद अब इस मामले में मुंगेर जिले के जदयू अध्यक्ष नचिकेता मंडल ने सम्राट चौधरी पर मुंगेर कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज कराया है। इससे पहले जदयू जिलाध्यक्ष ने सम्राट चौधरी को लीगल नोटिस भेजा था। इसके बाद अब उनके उपर मानहानि का परिवाद सीजेएम कोर्ट में दायर किया गया है।
मालूम हो कि, सम्राट चौधरी ने कहा था कि- लोग राजनीतिक लाभ के लिए मीट-चावल खिला रहे हैं और शराब परोस रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा था कि, जेडीयू अब अंतिम दौर में है। साल 2025 तक इसका अंत हो जाएगा। लालू प्रसाद यादव के राजद का तो कुछ भी नहीं बचेगा। जिसके बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पलटवार करते हुए कहा था कि - सम्राट चौधरी ने छुटभैया नेता की तरह टिप्पणी की है। इसका खामियाजा भाजपा को उठाना पड़ेगा। अब इस मामले में सम्राट के ऊपर मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है।
आपको बताते चलें कि,जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने 14 मई को अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के लिए मटन-चावल के भोज का आयोजन किया था। जिसके बाद इसको लेकर काफी बबाल हुआ हुआ था। भाजपा के तरफ से इस मटन में कुत्ता की मीट परोसने तक की बात कह दी गई थी।