होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस
17-May-2023 05:59 PM
By First Bihar
PATNA: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा 4 दिन पहले मुंगेर में दी गयी मटन पार्टी को लेकर सियासी घमासान अब कोर्ट-कचहरी तक जा पहुंचा है. जेडीयू ने अब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को लीगल नोटिस भेजा है. इसमें कहा गया है कि सम्राट चौधरी ने इस मटन पार्टी को लेकर गलत आरोप लगाया है, 15 दिनों के अंदर उसका सबूत पेश करें वर्ना उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
जेडीयू के मुंगेर जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल की ओर से ये नोटिस बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को भेजा गया है. नोटिस में कहा गया है कि मुंगेर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद थे. इसमें नॉन वेज औऱ वेज दोनों तरह के खाने का प्रबंध था. लीगल नोटिस में कहा गया है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इस कार्यक्रम को लेकर बयान दिया कि जेडीयू मटन औऱ दारू की पार्टी कर वोट बटोरने की कोशिश में लगी है. कोई दूसरी पार्टी मटन खिलाकर और दारू पिलाकर वोट नहीं लेती.
जेडीयू के लीगल नोटिस में कहा गया है कि सम्राट चौधरी ने अपने बयान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ऐसी पार्टी कराने का आरोप लगाया है. जबकि इस पार्टी का आयोजन जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की ओर से किया गया था. ललन सिंह पहले भी ऐसी पार्टी देते रहे हैं और जब बीजेपी जेडीयू के साथ थी तो उसमें बीजेपी के नेता भी शामिल होते थे. तारापुर उप चुनाव के बाद भी ऐसी पार्टी हुई थी तो उसमें सम्राट चौधरी खुद भी शामिल हुए थे.
जेडीयू की लीगल नोटिस में कहा गया है कि बिहार में शराबबंदी लागू है. शराबबंदी कानून के तहत ये प्रावधान है कि अगर किसी को ये मालूम होता है कि कहीं शराब का सेवन किया जा रहा है तो उसे इसकी सूचना पुलिस या संबंधित विभाग के अधिकारियों को देना है. लेकिन सम्राट चौधरी ने ऐसी कोई सूचना सरकारी तंत्र को नहीं दी कि मुंगेर की मटन पार्टी में शराब परोसी जा रही है.
लीगल नोटिस में कहा गया है कि सम्राट चौधरी ने झूठा आरोप लगाया है. इसलिए उन्हें 15 दिनों के अंदर इसका सबूत पेश करना चाहिये कि ललन सिंह की मटन पार्टी में शराब परोसी गयी थी. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
बता दें कि सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया था कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह लोगों को मीट-भात और दारू पिलाकर वोट लेने की कोशिश कर रहे हैं. मंगलवार को ही जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा था कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. आज जेडीयू ने उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया.