ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

ललन सिंह की बैठक में आए JDU नेताओं के लिए एंबुलेंस से आया खाना, प्रदेश कार्यालय से आई यह तस्वीर

31-Jul-2022 02:50 PM

PATNA : पटना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शक्ति प्रदर्शन के बाद अब जनता दल यूनाइटेड (JDU) भी अपने प्रकोष्ठ की बैठक कर रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश कार्यालय में प्रकोष्ठों से जुड़े नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में शामिल हुए नेताओं के लिए भोजन का भी इंतजाम किया गया है। लेकिन नेताओं के लिए प्रदेश कार्यालय में जिस तरह भोजन लाया गया उसको लेकर अब चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। 


दरअसल जेडीयू नेताओं को जो भोजन कराया जाना है उसे एंबुलेंस पर लोड करके प्रदेश कार्यालय लाया गया। हालांकि एंबुलेंस सरकारी तो नहीं थी लेकिन एंबुलेंस से खाना पहुंचाया जाना सबके लिए चौंकाने वाली बात थी। जिस एम्बुलेंस से जेडीयू कार्यालय में खाना लाया गया उस वैन का नंबर BR01PF 3813 है। जिस एम्बुलेंस का इस्तेमाल मरीजों को अस्पताल ले जाने में किया जाता है उसका उपयोग खाना पहुंचाने में किया गया। इसे देख हर कोई हैरान है।