सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
28-Jul-2022 12:56 PM
MUNGER : बिहार में एनडीए की सरकार है और जनता दल यूनाइटेड अन्य घटक दलों के साथ सरकार का नेतृत्व कर रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में सुशासन का दावा करते हैं, लेकिन इसके बावजूद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र में मनचलों का बोलबाला है. मामला ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र मुंगेर से जुड़ा हुआ है. यहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं मनचलों से परेशान हैं. छात्राओं का आरोप है कि हॉस्टल में रहने के बावजूद मनचले उन्हें परेशान करते हैं. उनकी तस्वीर उतारी जाती है और मना करने पर उनके साथ गलत करने की धमकी भी दी जाती है.
बताया जा रहा है कि बरसंडा गांव की 11th की एक स्टूडेंट को जब मनचलों ने अश्लील गालियां बकी तो उसने युवक की फोटो खिंच ली. फोटो लेने के बाद युवक उसे धमकी देने लगा. हद तो तब हो गई जब युवक कपड़ा खोल कर भद्दा इशारा करने लगा। छात्रा ने बताया कि 5-6 की संख्या में यहां बदमाशों का जमावड़ा लगा रहता है. वहां होस्टल में रहने वाली लड़कियों को लगातार परेशान किया जा रहा है.
मामले को लेकर हॉस्टल की महिला गार्ड पिंकी देवी ने कहा कि ऐसे शातिर लोग सुबह से शाम तक यहां मंडराते रहते हैं. लड़कियों को देखकर सीटियां बजाते हैं. अश्लील इशारे करते हैं. विरोध करने पर वे गाली गलौज करने लग जाते हैं.